प्रशासन पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप इंसाफ़ मिलने के बाद ही भोग अरदास करने का किया एलान
संवाददाता विमल सिंह बहेड़ी बरेली
बहेड़ी। क्षेत्र के ग्राम पचपेड़ा में किसान भगवान सिंह की आत्महत्या के मामले में एक बार फिर नया मोड़ सामने आया है। किसान की मौत को लेकर चल रहे घटनाक्रम के बीच समूह संगत ने भगवान सिंह की अंतिम अरदास को फिलहाल टालने का निर्णय लिया है। इसके चलते 29 नवंबर को होने वाला भोग एवं अंतिम अरदास का कार्यक्रम अनिश्चितकाल तक स्थगित कर दिया गया है।
इस फैसले के बाद क्षेत्र में एक बार फिर किसान भगवान सिंह की मौत का मामला चर्चा में आ गया है। इससे पहले 29 नवंबर को अंतिम अरदास का कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया था, लेकिन अब समूह संगत की ओर से इसे आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
कार्यक्रम स्थगित किए जाने के बाद अब नई तारीख को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। अंतिम अरदास और भोग कार्यक्रम कब आयोजित होगा, इसकी जानकारी बाद में दी जाएगी। किसान भगवान सिंह की मौत से जुड़े मामले में आगे क्या घटनाक्रम सामने आता है, इस पर क्षेत्र के लोगों की नजर बनी हुई है।
إرسال تعليق