संवाददाता l विमल सिंह बहेड़ी बरेली
सेक्टर ऑफिसर्स से अपने आवंटित मतदान केंद्रों का जल्द निरीक्षण करने को कहा गया। उन्हें बिजली, पानी और शौचालय जैसी सुविधाओं की स्थिति देखने और संवेदनशील व अति संवेदनशील केंद्रों की जानकारी जुटाने के निर्देश दिए गए।
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत मिले फॉर्म-6, 7 और 8 का तय समय में निस्तारण करने को कहा गया। अधिकारियों ने कहा कि कोई पात्र मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से वंचित न रहे। अपात्र, मृतक और डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम नियमानुसार फॉर्म-7 के जरिए हटाए जाएं।
महिला मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने पर जोर दिया गया, ताकि मतदाता सूची में जेंडर रेशियो सुधरे। 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवाओं के नाम भी सूची में जोड़ने को कहा गया।
बैठक में बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग ने साल में चार अर्हता तिथियां तय की हैं: 1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर। इन तारीखों तक 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
सेक्टर ऑफिसर्स को चुनाव से जुड़े काम तय समय सीमा में पूरे करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सभी सेक्टर ऑफिसर्स मौजूद रहे।
إرسال تعليق