Top News

12वें योग दिवस पर प्राथमिक विद्यालय में योगाभ्यास शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश


संवाददाता भगवान स्वरूप बरेली

शीशगढ़ के प्राथमिक विद्यालय डांडी अभयचंद में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार सुबह योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय का मैदान योगमय हो गया, जिसमें शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों ने एक साथ योगाभ्यास किया।

'स्वस्थ जीवन के लिए योग' थीम पर आधारित इस कार्यक्रम का उद्देश्य फिट और तनाव मुक्त जीवन का संदेश देना था। सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास किया।

योगा टीचर लक्ष्मी राठौर ने इस दौरान योग को बेहतर स्वास्थ्य और संतुलित जीवन का आधार बताया। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को नियमित रूप से योग करने के लिए प्रेरित किया।

राठौर ने शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों को योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने समझाया कि नियमित योग से न केवल शारीरिक क्षमता बढ़ती है, बल्कि मानसिक एकाग्रता भी मजबूत होती है और तनाव से राहत मिलती है।

इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अंजना मिश्रा, मोहम्मद इमरान और योगा टीचर लक्ष्मी राठौर सहित कई छात्र और अभिभावक उपस्थित रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم
Breaking RV News
Breaking RV News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume