Top News

नावालिग़ छात्रा को रास्ते में घेरकर की दुष्कर्म की कोशिश,साथी ने बनाई अश्लीलता की वीडियो।

संवाददाता विमल सिंह बरेली 


शीशगढ़। थाना क्षेत्र के गाँव के शोहदे ने कक्षा 9 की नावालिग़ छात्रा को रास्ते में घेरकर उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए दुष्कर्म की कोशिश की शोहदे के अज्ञात साथी ने वीडियो बनाई।किसी शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी। छात्रा की माँ की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।

पीड़ित छात्रा की माँ ने पुलिस को वताया कि एक कालेज में उसकी 13 वर्षीय बेटी कक्षा 9 में पढ़ती है।पिछले चार माह से गाँव का ही रामवीर पुत्र महेन्द्र उसके पीछे पड़ा था।जो स्कूल जाती छात्रा को रास्ते में गन्दे गन्दे इशारे व अश्लील इशारे करता था।डर के कारण छात्रा ने घर नहीं वताया।इसी दुसाहस के चलते 12 जून की शाम लगभग 8 बजे गाँव में दूध लेने जाती बेटी को उपरोक्त ने रास्ते में दबोच लिया और अश्लील हरकतें करते हुए दुष्कर्म की कोशिश की।आरोपी के एक अज्ञात साथी ने घटना की वीडियो बनाई।इसी बीच किसी के आने की आहट पर उपरोक्त घटना के बारे में किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए फरार हो गए।तब से किशोरी सहमी सहमी डरी हुई रहने लगी।बेटी की ऐसी हालत देखकर माँ ने उससे सहमी रहने का कारण पूछा तव उसनें अपने साथ बीती घटना को वताया।छात्रा की माँ की शिकायत पर आज पुलिस ने आरोपी रामवीर व एक अज्ञात साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Post a Comment

أحدث أقدم
Breaking RV News
Breaking RV News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume