Top News

केसर चीनी मिल की जमीन की फिर होगी नीलामी, एक व्यक्ति ने जमा की धरोहर राशि



संवाददाता विमल सिंह बहेड़ी बरेली 

बरेली जनपद के बहेड़ी क्षेत्र स्थित मुड़िया मुकर्रमपुर में हाईवे किनारे स्थित बंद पड़ी केसर चीनी मिल की जमीन एक बार फिर नीलामी प्रक्रिया से गुजरेगी। तहसील प्रशासन को एक व्यक्ति द्वारा निर्धारित धरोहर राशि जमा कराए जाने के बाद दोबारा नीलामी का रास्ता साफ हो गया है। प्रशासन ने धरोहर राशि स्वीकार कर ली है, जिसके चलते जल्द ही नई नीलामी की तिथि घोषित की जा सकती है।
गौरतलब है कि 31 मई को हुई नीलामी में केसर चीनी मिल की जमीन 28.05 करोड़ रुपये में नीलाम हुई थी। हालांकि नीलामी के बाद किसान संगठनों और क्षेत्रीय किसान नेताओं ने जमीन की कीमत को लेकर नाराजगी जताई थी। उनका कहना था कि हाईवे से सटी इस मूल्यवान भूमि की नीलामी बेहद कम कीमत पर की गई है, जिससे किसानों के हित प्रभावित हो सकते हैं।

बताया जा रहा है कि केसर चीनी मिल पर क्षेत्र के गन्ना किसानों का करीब 147 करोड़ रुपये बकाया है। तहसील प्रशासन का दावा है कि नीलामी से प्राप्त होने वाली धनराशि के माध्यम से किसानों के बकाया भुगतान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। प्रशासन ने यह भी कहा है कि किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है।

अब दोबारा नीलामी की तैयारी शुरू होने से किसानों और स्थानीय लोगों की निगाहें आगामी प्रक्रिया पर टिक गई हैं। माना जा रहा है कि नई नीलामी में जमीन की अधिक कीमत मिलने पर किसानों के बकाया भुगतान की संभावनाएं भी मजबूत हो सकती हैं।



Post a Comment

أحدث أقدم
Breaking RV News
Breaking RV News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume