Top News

एक युवक को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया

 *बहेड़ी पुलिस को बड़ी सफलता अवैध तमंचे और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार* 

बहेड़ी पुलिस ने अपराध एवं अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया


है। पुलिस को गश्त के दौरान मिली सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम लोधीपुर के पास स्थित एक ईंट-भट्टे के निकट से आरोपी को दबोच लिया गया।


गिरफ्तार युवक की पहचान कस्बा बहेड़ी के मोहल्ला बाजार निवासी शाजेब पुत्र सईद अहमद के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा .315 बोर तथा दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।


पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके विरुद्ध पूर्व में भी एक मुकदमा दर्ज है। पूछताछ में आरोपी ने अवैध हथियार रखने की बात स्वीकार की। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।


इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक नीरज कुमार, हेड कांस्टेबल हरपाल भाटी एवं कांस्टेबल संदीप कुमार की टीम ने अंजाम दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध हथियार रखने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

Post a Comment

أحدث أقدم
Breaking RV News
Breaking RV News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume