Top News

किशोरी की हत्या का आरोप 22 दिन बाद खेत से बरामद हुआ शव


रिपोर्टर—बृजेश सिंह आंवला बरेली 

थाना हाफिजगंज क्षेत्र के हाफिजगंज ग्राम  से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां प्रेम प्रसंग के शक में कक्षा 10 की 16 वर्षीय छात्रा की हत्या कर शव को खेत में गहरे गड्ढे में दबाए जाने का आरोप है। करीब 22 दिन बाद पुलिस ने किशोरी का शव बरामद किया है। मामले में किशोरी के चाचा जयप्रकाश को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसके बाद पुलिस के अनुसार उसने घटना में अपनी भूमिका स्वीकार की है।

जानकारी के मुताबिक हाफिजगंज निवासी प्रेमपाल की 16 वर्षीय पुत्री लता कक्षा 10 की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि परिजनों को उसके प्रेम प्रसंग का शक था। आरोप है कि इसी शक के चलते 28 जुलाई की रात किशोरी की हत्या कर उसके शव को खेत में करीब आठ फीट गहरे गड्ढे में दबा दिया गया। घटना के बाद किशोरी के लापता होने से परिजन परेशान थे।

इसी दौरान किशोरी से जुड़े एक युवक ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने क्षेत्र में जांच-पड़ शुरू की है l 

Post a Comment

أحدث أقدم
Breaking RV News
Breaking RV News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume