रिपोर्ट: बृजेश सिंह आंवला बरेली
आंवला। तहसील आंवला क्षेत्र के ग्राम मंगलपुर में मंगलवार देर शाम हुई तेज और लगातार बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। कई घंटों तक हुई मूसलाधार बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया, जिससे किसानों की खड़ी फसलों को भारी नुकसान होने की बात सामने आई है। किसानों के अनुसार, बारिश से क्षेत्र में करीब 60 प्रतिशत तक फसलें प्रभावित हुई हैं।
लगातार तेज बारिश के कारण खेतों में पानी जमा हो गया और फसलों के पौधे जमीन पर गिर गए। खेतों में जलभराव से फसलें खराब होने की आशंका बढ़ गई है। अचानक हुए इस नुकसान से किसान काफी परेशान हैं और कई किसानों के सामने मेहनत व लागत की भरपाई का संकट खड़ा हो गया है।
किसानों का कहना है कि उन्होंने फसल तैयार करने के लिए बीज, खाद, सिंचाई और मजदूरी पर काफी खर्च किया था। फसल खराब होने से उनकी पूरी मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है। बारिश के बाद गांव में किसान अपने खेतों का जायजा लेते दिखाई दिए और फसल की स्थिति देखकर चिंतित नजर आए।
किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित खेतों
إرسال تعليق